aajtaktimes

दो साल में चौथी बार अमेरिका के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 और 8 जून को एक बार फिर से अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। अभी तक इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि दो साल के अंदर अमेरिका की पीएम मोदी की ये चौथी यात्रा होगी। इस बार पीएम मोदी स्टेट विजिट पर होंगे। इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। ओबामा पहले ही भारत और अमेरिका के रिश्तों को '21वीं सदी को परिभाषित करने वाला संबंध' कह चुके हैं।

अपने पूरे कार्यकाल में ओबामा 10 स्टेट विजिट की मेजबानी कर चुके हैं, इनमें 2 चीन के लिए थीं। इसके अलावा मौक्सिको, जर्मनी, दक्षिणी कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान और कनाडा के राष्ट्राध्यक्षों के लिए भी स्टेट विजिट की मेजबानी कर चुके हैं।

स्टेट विजिट का यह न्योता खुद बराक ओबामा ने ही पीएम मोदी को भेजा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं, जिन्हें स्टेट विजिट के लिए बुलाया गया है। इससे पहले बराक ओबामा 2009 में मनमोहन सिंह को भी स्टेट विजिट के लिए बुला चुके हैं।

Related

news 458594842266368524

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item