पीठ के पीछे से हाथ ले जाकर नाभि को छू सकते हैं आप? चैलेंज हुआ वायरल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_209.html
बीजिंग। चीन में इन दिनों लोगों पर अजब सी सनक सवार है। खासकर महिलाओं में। वो अपनी पीठ के पीछे से हाथ ले जाकर नाभि को छू रहे हैं और उस पोजिशन में सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही दूसरों को भी चैलेंज दे रहे हैं कि वो भी ऐसा करके दिखाएं।
चीनियों का ये चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग जमकर इस पोज में सेल्फी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। वैसे, पीठ के पीछे से हाथ ले जाकर नाभि को छूना बिल्कुल भी आसान नहीं है। खासकर तब, जब आपका वजन थोड़ा सा भी बढ़ गया हो। चीनी लोग इसे फिटनेस से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग फिट होंगे, वही ऐसा कर सकते हैं। और है भी ऐसा ही। हर किसी का हाथ पीठ के पीछे से नाभि तक नहीं पहुंच रहा, अगर यकीन न आ रहा हो तो आप भी ऐसा करके देख सकते हैं।चीनियों का कहना है कि जो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, वो खुद का वजन घटाने का चैलेंज स्वीकार करें और वजन घटाकर ऐसा करें। वो ऐसा न कर पाने वालों का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। चीन में सोशल मीडिया के तौर पर वेईबो का इस्तेमाल होता है और आजकल ये चीन में टॉप ट्रेंड बना हुआ है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि ये अनफिट लोगों के लिए बेहद मुश्किल काम है। ऐसे में चीनियों का ये चैलेंज अब अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी दुनिया के लोग एक्सेप्ट कर रहे हैं। पर जो सच है वो सच है ही। फिट लोग तो ऐसी सेल्फी पोस्ट कर ले रहे हैं, पर अनफिट लोग इसी बहाने खुद को परफेक्ट बनाने के लिए प्रेरित भी हो रहे हैं।