aajtaktimes

इस गांव के हाथी हुए शराबी, नशे में धुत हो तोड़ डाले घर

अंबिकापुर।  आप ने शराब के लिए इंसानों को तो एक दूसरे की जान लेते देखा या सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि हाथी शराब के लिए इंसानों की जान ले ले। जी हां, सही सुना आपने। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इन दिनों लोग हाथियों के आतंक से परेशान हैं। यहां हाथियों का देसी शराब का चस्का लग गया है जिसके चलते वो जमकर उत्पात मचा रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यहां हाथी गांव में महुआ और चावल से तैयार देसी शराब को पीने के लिए आने लगे हैं और इस चक्कर में लोगों और घरों का नुकसान कर रहे हैं।
ग्रामीणों द्वारा घर में ही महुआ और चावल से तैयार की जाने वाली शराब के लिए यहां हाथी लगातार गांवों में पंहुचकर घरों को तहस नहस कर रहे हैं। इतना ही नहीं यदि कोई इंसान हाथी और शराब के बीच में आ जाए तो वो उन्हें भी कुचलने से गुरेज नहीं कर रहे जिसके बाद से वन विभाग का पूरा अमला इलाके में घूम घूम कर घरों से शराब जब्त कर रहा है।





Related

news 1655826305435796068

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item