गजराज बनाये गये नये बीएसए
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_21.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने जौनपुर में रिक्त चल रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर गजराज प्रसाद यादव को तैनात कर दिया है। सूत्रों के अनुसार श्री यादव जनपद एटा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें जौनपुर का बेसिक शिक्षा अधिकारी बना दिया है। मालूम हो कि जौनपुर के पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस सिंह यादव को भारी अनियमितता के आरोप में उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया था।

