aajtaktimes

किसानों के लिए रामबाण है फसल बीमा योजना : डा. केपी

जौनपुर। लोकसभा सदर सीट से भाजपा सांसद डा. केपी सिंह ने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पंवारा, टिकरा, बरपुर, सुजानगंज बाजार समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में किसान चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों एवं स्थानीय लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं जनधन योजना का लाभ उठाने की बात कही। फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए डा. सिंह ने कहा कि इस योजना की प्रीमियम की दर बहुत कम है जिससे किसान इसकी किस्तों का भुगतान आसानी से कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसान की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है इससे किसान को सुरक्षा देने का एक उपाय फसल बीमा योजना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण कर्ज के बोझ तले दबने वाले किसानों के लिए यह योजना रामबाण साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत सभी प्रकार की फसलों को शामिल किया गया है।
जन धन योजना के बारे में जागरुक करते हुए सांसद डा. सिंह ने कहा कि इस योजना के द्वारा केंद्र सरकार आम आदमी को जीवन में वित्तीय स्थिरता प्रदान करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में अधिकतर लोग अपना पैसा घर पर ही रखते थे लेकिन अब वह अपना पैसा बैंक में डाल सकते है जो कि हर साल ब्याज के कारण बढ़ेा भी। इस योजना के द्वारा बैंक खाता खोलना बहुत ही आसान हो गया है। इस योजना का लाभ उठाने के क्रम में हर एक आम आदमी देश की अर्थ व्यवस्था से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा क िइस योजना के द्वारा सिर्फ एक पहचान सबूत से ही खाता खुल जाएगा एवं यदि खाता छह माह से अधिक तक सक्रिय है तो खाताधारक पाँच हजार रुपये का ओवर ड्राफ्ट भी ले सकता है। साथ ही साथ किसानों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के विषय में भी जानकारी प्रदान की। चौपाल के समाप्त होने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली के संबंध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी एवं संचालन महेंद्र विजय शुक्ला ने किया। अशोक मिश्रा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सतीश दूबे, जनार्दन सिंह, अच्छेलाल तिवारी, संतोष चौहान, अवधनाथ पाल, संकठा सिंह, चंद्रमणि तिवारी, गिरिश शर्मा, विनय सिंह, मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह रिंकू समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5128059508598935921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item