विवेक रामपुर व विश्वजीत सरपतहां के प्रभारी बनाये गये
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_20.html
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह ने निरीक्षक विवेक सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर बनाने के साथ ही तैनात रहे विश्वजीत प्रताप सिंह को सरपतहां का थानेदार बनाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ और उपनिरीक्षक व निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला जायेगा। इसी क्रम में बीते गुरूवार को शाहगंज कस्बा पुलिस चौकी के लिये स्थानान्तरित सरासपोख्ता चौकी प्रभारी हरिप्रकाश यादव का तबादला निरस्त हो गया है। शाहगंज कस्बे से आये उपनिरीक्षक अरविन्द यादव को सिपाह तैनात करते हुये वहां के प्रभारी निजात जमा खां को अभी सुरक्षित रखा गया है।

