aajtaktimes

पत्रकार अरविन्द उपाध्याय को मातृशोक


जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार उपाध्याय की माता जी का शुक्रवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर ढालगर टोला स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। परिजनों के अनुसार लगभग 90 वर्षीय माता जी कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह अपने पीछे पुत्र, पौत्र आदि का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर पहुंचा जहां उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अन्तिम विदाई दिया। इस मौके पर तमाम पत्रकार, अधिवक्ता, राजनीतिज्ञ, व्यापारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related

up jaunpur 2172829267377180725

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item