पत्रकार ने जतायी जानमाल के खतरे की आशंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_26.html
जौनपुर। केराकत कस्बा निवासी पत्रकार कौशलेन्द्र गिरि ने शासन प्रशासन सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजे अपने पत्र में जानमाल की आशंका जतायी है। उनके अनुसार सम्पत्ति के लालच में उनके दो रिश्तेदार उनके जान के दुश्मन बन बैठे हैं जिनके द्वारा पूर्व में उनके व उनकी पत्नी के ऊपर हमला भी किया जा चुका है। इसी के साथ उन्होंने पड़ोस के एक भू माफिया सहित कुछ अन्य लोगों को साजिश का अंग होना बताया है। उन्होंने आशंका जतायी कि यह लोग चल-अचल सम्पत्ति के लालच में कभी भी उनके व उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में उन्होंने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगायी है।

