aajtaktimes

पुनिया ने पीड़ितों को दिलाया पार्टी साथ का भरोसा

बाराबंकी। शादी के घर में आग से ही एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत एक
ऐसा हादसा हैं जिसने दिल को दहलाकर रख दिया हैं। संकट की इस घड़ी में मैं
और कांग्रेस पार्टी लल्ला के परिवार के साथ हूॅ। बजट सत्र का द्वितीय चरण
चलने के कारण मैं इस दर्दनाक घटनास्थल पर न आ सका लेकिन कांग्रेस परिवार
के मेरे साथी मेरी शोक संवेदना पीड़ित परिवार के सदस्यों को देकर उन्हें
विश्वास दिलायेंगे कि दुख की इस असहनीय घड़ी मंे मैं हर कदम उस परिवार के
साथ हूॅ जिसके हसतें खेलते परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।
परमपिता परमात्मा शोक में डूबे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति
प्रदान करें और इस दुखद घटना में अपनी जान गवां बैठे मृतको की आत्मा को
शांति प्रदान करें। उक्त शोक संवेदना के साथ जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक
विभाग के अध्यक्ष अरशद इकबाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवां के अध्यक्ष मो.
इजहार एडवोकेट, विकास खण्ड बंकी के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र वर्मा
फोटोवाला सहित कांग्रेसजनों को राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने
निर्देशित कर विकास खण्ड देवां के ग्राम रफीपुर जाकर संकट की इस महान घड़ी
में शोक से डूबे परिवार को शोक संवेदना के साथ यह विश्वास दिलाने का
आग्रह किया कि दुख की इस महान घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके के दुख में
शामिल हैं। विकास खण्ड देवां के ग्राम रफीपुर में आग से हुयी इस दुखद
घटना पर राज्यसभा सांसद डॉ पीएल पुनिया के आवास पर एक आपातकालीन बैठक
आहूत कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से कंाग्रेस परिवार
के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखने के साथ प्रार्थना की कि दुख की इस
महान घड़ी में पीड़ित परिवार को इस महान दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें
साथ ही अग्निकांड में दिवंगतो को श्रद्धांजलि दी। सांसद आवास पर घटना पर
गहरा दुख व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता सरजू
शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, अकील अंसारी, शबनम वारिस,
प्रदीप मौर्या, अनूप सिंह, राजेन्द्र वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा,
एम.पी.निगम, निसार वारिस, दिवाकर सिंह, सिकंदर रिजवी, दानिश खान, अमित
गौतम, बब्लू गौतम, मो. अकरम, शब्बर रिजवी, तरूण चावला, अनुराग सिंह
अन्ना, अजय रावत, अखलेश वर्मा, अरशद अहमद सहित दर्जनों की संख्या में
कांग्रेस परिवार के सदस्य शामिल थें।

Related

UP 8359012152688161898

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item