aajtaktimes

डीएम से मुख्य चौराहे पर शौचालय की मांग

बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत रामनगर व बुढ़वल चौराहे पर नित प्रति
भारी संख्या में छात्र छात्राएं स्कूलों में पढ़ने आते हैं। तहसील
मुख्यालय होने के चलते तहसील ब्लाक व थाने में भी काफी तादाद में लोग
अपने कार्याें के लिए आते हैं। नौकरी पेशा तमाम लोग नित प्रति आते जाते
हैं। लखनऊ कानपुर दिल्ली बलरामपुर बहराइच श्रावस्ती नान पारा गोण्डा सहित
तमाम जिलों में आने जाने वाली परिवहन निगम की बसों का भी ठहराव बुढ़वल
चौराहे पर होता है। जिसके चलते हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन
इस चौराहे पर होता है। समूचे कस्बे व बुढ़वल चौराहे पर किसी भी स्थान पर
सार्वजनिक शौचालय न होने के चलते लोगांे को लघुुशंका व शौच के लिए काफी
कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं को खुले स्थान में
लघुशंका करने में काफी शर्मशार होना पड़ता है। कस्बे को आदर्श नगर पंचायत
का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी सार्वजनिक शौचालय न होने पर इस
समस्या की तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। क्षेत्रीय जनों ने
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप व जिलाधिकारी अजय यादव
से जनहित के मद्दे नजर शुलभ शौचालयों का निर्माण कराये जाने की मांग की
है।

Related

UP 7011140444996460040

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item