aajtaktimes

देवी जागरण में भक्ति रस से सराबोर हुये भक्तजन


जौनपुर। बासंतिक नवरात्र में महिलाओं की देवी गीत व पचरा से देवी मंदिर गुंजायमान हैं। अष्टमी के दिन घण्टे-घड़ियाल की आवाज व भक्तांे के जयकारे मंदिरों में गूंजते रहे। बुधवार को दिन भर श्रद्धा व विश्वास का सैलाब उमड़ा दिखा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग विंध्याचल व मैहर देवी धाम दर्शन के लिये रवाना हुये। इसी क्रम में सिकरारा क्षेत्र के जाम गांव में स्थित मां चण्डिका धाम में जागरण हुआ जहां देर रात तक लोग भक्ति गीतों का आनन्द लेते रहे। वाराणसी के संगीत कलाकारों ने भक्ति गीतों से सभी को सराबोर कर दिया। माता की पचरा से शुरू हुआ जागरण में सर्वप्रथम मंदिर के सेवक सत्य प्रकाश सिंह ने कलाकारों को मां की चुनरी भेट किया। कलाकार अभिषेक मयंक व प्रीति सिंह ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। उक्त धाम के अलावा ताहिरपुर तिवरान बस्ती के मां शारदा मंदिर, चांदपुर के मैहर देवी मंदिर, सीहीपुर के मां काली मंदिर, अजोशी धाम के अम्बा देवी मंदिर, गुलजारगंज के दुर्गा मंदिर, अली शाहपुर के शेरा वाली मां मन्दिर पर भारी भीड़ उमड़ी दिखी। 

Related

UP 2030146949337284334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item