केराकत व गौरा पुलिस ने वारण्टियों को किया गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_221.html
जौनपुर। केराकत सर्किल के केराकत व गौराबादशाहपुर पुलिस ने 3 वारण्टियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार केराकत कोतवाली के गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त कल्लू निवासी छतरीपुर थाना केराकत को चौकी इंचार्ज गद्द रामाश्रय यादव ने उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिये। इसी तरह गौराबादशाहपुर थाने के गैरजमानती वारण्ट के अभियुक्त मनोज माली पुत्र हनुमान माली निवासी प्रेमापुर व शैलेन्द्र पुत्र रामकरन निवासी अब्दुल्लापुर थाना गौराबादशाहपुर को उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह द्वारा उनके ही घर दबिश देकर पकड़ा गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

