aajtaktimes

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति का आयोजन बुधवार को नगर के रूहट्टा स्थित राजकमल टाकीज परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रातः से शुरू हुये आयोजन में सर्वप्रथम वंदेमातरम् हुआ जिसके बाद स्वागत समारोह चला। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के उद्बोधन के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव रखा गया। इसी दौरान संगठनात्मक वृत्त के अलावा आगामी कार्ययोजना बनायी जिसके बाद मंचासीन वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का समापन जिला प्रवासी विभूति राय द्वारा किया गया जिसके बाद वाहन इवेंट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में जिला प्रवासी विभूति राय व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के अलावा सांसद डा. केपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डा. हरेन्द्र सिंह रहे। कार्यसमिति में पंकज जायसवाल, किरन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, सुरेन्द्र सिंघानिया, विक्रम प्रताप सिंह, नीरज सिंह, डा. हिमांशु सिंह, रामसिंह मौर्य , पुष्पराज सिंह , राजवीर सिंह दुर्ग्वंशी , बच्चा भैय्या के अलावा तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 2991859466085798739

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item