विकास भवन के जीर्णोद्धार सभाकक्ष का डीएम ने किया उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_615.html
जौनपुर। विकास भवन के चतुर्थ तल में स्थित सभाकक्ष के सुदृढ़ीकरण के उपरान्त सभाकक्ष का जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया जिसके बाद उसी सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित सभाकक्ष में उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि इस सभाकक्ष के बहुत ही खराब स्थिति होने से बैठक सीडीओ कार्यालय में होती थी जिससे जगह कम होने से परेशानी होती थी। जिलाधिकारी की प्रेरणा से विभिन्न विभागों के सहयोग से सभाकक्ष का सुदृढ़ीकरण कराया गया। इस दौरान श्री गोस्वामी ने बताया कि यह कार्य मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ है। सहायक अभियन्ता आरईएस राजित राम को विकास भवन में होने वाली गंदगी को साफ कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी तल पर सांसद निधि से आरओ लगवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएसटीओ राम नारायण यादव, डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, पिछड़ा वर्ग अधिकारी शैलेष राय, विकलांग अधिकारी अनिल सोनकर, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, प्रदीप सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, राजेश सिंह, रोशन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अशोक मिश्र आदि उपस्थित रहे।

