aajtaktimes

कटेसर पलटने से किशोर की दबकर मौत, छाया मातम


अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। कोतवाली बदोसरायं के स्थानीय कस्बा निवासी 10
वर्षीय किशोर की कटेसर पलटने से दब कर मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस ने लाश
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। बेटे के
मरने से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बताते चलें कि कस्बा बदोसरायं
निवासी बद्री प्रसाद यादव पुत्र मैकू लाल यादव खेत में गेंहू की फसल को
काटने के लिए गया था राम नरायन पासी निवासी बदोसरायं का 10 वर्षीय पुत्र
राहुल पीछे से कटेसर  में लगे हुए इंग्गल को पकड़ कर लटक गया आगे मेढ़ पड़ने
की वजह से टैªªक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसमें बंधा हुआ कटेसर वहीं पर
पलट गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला
मुख्यालय भेज दिया गया। वहीं पुत्र की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा
हाल है। वहीं दूसरी ओर बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोर में
पारिवारिक कलह के चलते सुरेश के 25 वर्षीय पुत्र ललितेश ने प्रा0वि0 के
समीप बाग में फंासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। पुलिस ने लाश
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Related

UP 1434085019806341593

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item