aajtaktimes

अनुबन्धित बस ने हाफडाला वाहन को मारी टक्कर, दो की मौत


अजमी रिज़वी
मसौली, बाराबंकी। गोण्डा बाराबंकी मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही
अनुबन्धित बस ने हाफडाला वाहन को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें सवार तीन
लोगो में दो की दर्दनांक मौत हो गयी एक नाजुक हालत में भर्ती है। ये
हादसा मसौली थाना इलाके के हसनापुर मोड़ पर हुआ। बाराबंकी की तरफ से हवा
में बाते करते हुये आ रही अनुबन्धित बस संख्या यूपी 34 टी 6973 ने सामने
से आ रहे हाफडाला नम्बर यूपी 78 सीएन 9014 को सीधी टक्कर मार दी। जिसमे
सवार रामपाल गौतम 30 पुत्र रामकरन निवासी ग्राम शाहपुर थाना परसपुर
गोण्डा को मौत ने मौके पर अपनी आगोश में ले लिया दूसरे गौतम सिंह पुत्र
कल्लू निवासी त्रिपुरा जिला कन्नौज के दोनो पैर कट कर अलग हो गये। जोकि
हाफडाला चालक है को ऐसी हालत में लोगो ने जिला चिकित्सालय में भर्ती
कराया लेकिन कुछ देर बाद जिन्दगी मौत से हार गयी। तीसरा बाबू गौतम पुत्र
जसकरन तकरपुर गोण्डा की नाजुक हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया की बस लेकर चालक फरार हो गया है अभी तक कोई
परिजन नहीं आया है इस लिये मामला दर्ज नही किया जा सका है। उधर एआरएम
बाराबंकी ने बताया की इस तरह के हादसे की खबर नही है न हमारे डिपो की बस
है।
जोरदार धमाके के साथ उड़ गये परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति से आ रहे वाहन के बीच हुयी। टक्कर
इतनी तेज थी की हम लोग कुछ समझ नही पाये और भागने लगे बकौल मनोज नाग कहते
है कि धमाके से हम लोग समझे की बम विस्फोट हो गया। क्षतिग्रस्त वाहन की
शक्ल देख कर सहज ही अन्दाजा लगता है की टक्कर भयानक थी।

वाहन मालिक को मिली दोहरी मार
वाहन मालिक वीरेंन्द्र सिंह निवासी कानपुर ने बताया कि मगंलवार को हमारा
ड्राईवर गौतम सिंह मण्डी से सेब लादकर गोंण्डा के लिये लिये निकला था।
हादसे की जानकारी हमें नही है। उसने बताया की कल ही हमारे पिता जी का
निधन हो गया। मिली जानकारी के बाद वह फफक कर रो पड़ा उसके मुंह से बस इतना
निकला हे भगवान! हमसे क्या भूल हो गयी है।

Related

UP 6675541096647584237

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item