aajtaktimes

शराबी युवक ने लगायी फांसी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शराब के नशे में धुत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला
समाप्त कर ली। कोतवाली बदोसरांय के ग्राम गोरउदमतपुर निवासी ललितेश उर्फ
लोढ़े (30) पुत्र सुरेश बीती शाम शराब के नशे में धुत होकर घर से निकला।
रात भर वह घर से गायब रहा। आज सुबह करीब 7 बजे गांव के करीब आधा किलोमीटर
दूर दिनेश प्रधान के बाग स्थित छहेलिया के पेड़ से उसका शव लटकता हुआ
ग्रामीणों ने देखा। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। आयेदिन घर में
भी बवाल किया करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।

Related

UP 6804539006449165852

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item