aajtaktimes

वक्फ जमीनों को बचाने के लिए होगा हल्लाबोल आन्दोलन: खालिद


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। औकाफ की ज़मीनों पर हो रहे अवैध कब्ज़ो से नराज सेव वक्फ इन्डिया
की प्रेस कान्फ्रंेस में मौलाना अबूज़र कासमी, पेशईमाम ईदगाह, मौलाना कारी
अज़ीम मशायखी और मौलाना तस्नीम मेहदी की सरपरस्ती और उमैर किदवाई की
अध्यक्षता में महासचिव हाजी शहाब खालिद एडवोकेट ने कहा वक्फ जमीनों पर
अवैध कब्ज़ो को हटाने और इस पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ पूरे
प्रदेश में हल्लाबोल आन्दोलन चलाया जायेगा। श्री खालिद ने आगे कहा कि
पूरे प्रदेश में 130352 औकाफ रजिस्टर्ड है और एक लाख से ज्यादा गैर
रजिस्टर्ड है। जिले में 4679 रजिस्टर्ड है और तकरीबन 2000 से ज्यादा वक्फ
रजिस्टर्ड नही है जिसका फायदा उठाकर भूमाफिया, वक्फ बोर्ड और तहसील
प्रशासन से मिलकर खुर्दबुर्द करने में लगें हैं। मौलाना तस्नीम मेंहदी
ने पत्रकारों को बताया कि हम आन्दोलन के पहले चरण में अवैध कब्जे दारो को
मोहब्बत से कहेगें हट जाये अतिक्रमण खाली करें, नही मानेगे तो प्रशासन,
शासन, वक्फ बोर्ड को सूचित कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने
की मांग करें इसके बाद भी अवैध कब्जेदार नही मानते तो हल्लाबोल आन्दोलन
के तहत आर पार लड़ाई कर वक्फ की जमीन बचायेगे। मौलाना अज़ीम मशायखी ने कहा
कई मस्जिद के मकानों पर अवैध कब्जेदारों का कब्जा है 5000 का किराया
मौजूदा हालत में है तो वह सिर्फ 10 रूपया  मिल रहा है। जो सरासर गलत व
गैर कानूनी है सरकार का साफ आदेश है कि वक्फ पे बनी इमारतो का किराया
सर्किल रेट के आधार पर लिया जाये लेकिन इसके बाद भी ऐसा नही हो रहा है।
मस्जिद का पेशइमाम परेशान है ना रहने को मिल रहा है ना उसकी तनख्वाह निकल
पा रही है। शहर ईदगाह के ईमाम मौलाना अबूज़र कासमी ने कहा अवकाफ को बचाने
के लिए हम सब एक होकर भू-माफियाओं के खिलाफ जंग करेगें। सरकार हमारा साथ
दें। सेव वक्फ इन्डिया के अध्यक्ष उमैर किदवाई ने बताया कि हमारे
आलिमेदीन, मौलाना हमारे इस मिशन का पैगाम हर नमाजे़ जूमा के खुत्बे में
अवकाफ की अहमियत बताकर लोगों में वक्फ ज़मीनों को बचाने के लिए जागरूकता
पैदा करेगें। और लोगों को बताये कि अवैध कब्ज़ा कर बनाई गई ईमारतो पर नमाज
रोजा सब हराम है। सेव वक्फ इन्डिया के वारिष्ट उपाध्यक्ष रिज़वान मुस्तफा
ने कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन
प्रधानमंत्री, मुख्यमत्री, केन्द्रीय वक्फ मंत्री, प्रदेश के वक्फ मंत्री
को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि बाराबंकी में 4000 कब्रिस्तान है जिसमें
प्रदेश सरकार द्वारा 105 पर बाउन्ड्री बनवाई गयी है बाकी पर बाउन्ड्री के
लिए विधायक विधान परिषद सदस्य व सांसद से उनकी निधि से भी अपील कर
बाउन्ड्री बनवाने की मुहिम को आगे बढ़ाया जायेगा। इस अवसर पर ताज बाबा
राईन, शमीम फन्ने, नसीम कीर्ति, कुतबुद्दीन अंसारी, इरफान कुरैशी, मौलाना
जाहिद, जावेद जेठू, इस्माईल कुरैशी, आसिफ सभासद, तौकीर जमाल, अन्जुम
किदवाई, मोहम्मद उबैद, अब्दुल्ला किदवाई, अब्दुल निजामी, अशफाक अली सहित
बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रशासन कुर्क करे अग्रवाल की सम्पत्ति
बेगमगंज स्थित अनिल अग्रवाल द्वारा वक्फ अमजद अली खां की जमीन पर कब्ज़ा
करके बनवाया गया मकान अवैध करार देते हुए कहा गया कि जब तक अनिल अग्रवाल
वक्फ की सम्पत्ति मान नही लेते और किरायदार नही बनते तब तक इसको भी
आन्दोलन में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन 145 की कार्यवाही कर इसको
कुर्क करें।

Related

UP 2903645550203498946

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item