aajtaktimes

केरल हादसे पर बोले पीएम, 'कोई कल्पना नहीं कर सकता कि मौत इस तरह भी आ सकती है'

कोल्लम (केरल)। पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के मंदिर में भयानक हादसे के बाद अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि मौत इस तरह से आ सकती है। जिन्होंने परिजन खोया है, उनसे हमदर्दी है। भारत सरकार पूरी तरह संकट की घड़ी में केरल के साथ है। दुखी परिवारों के साथ है। इस हादसा भयंकर है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। पीएम मोदी ने कहा कि घायलों के इलाज में केंद्र सरकार सहायता देगी। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मोदी दोपहर को ही यहां पहुंच गए। उनके साथ 15 चिकित्सकों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मुख्यमंत्री ओमन चांडी के साथ वह पेरावुर शहर स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर का निरीक्षण करने गए। मोदी दिल्ली से वायुसेना के विमान से तिरुवनंतपुरम पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से कोल्लम आए। मुख्यमंत्री चांडी ने कोल्लम के आश्रमम मैदान में मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने चांडी को अपने ही वाहन से मंदिर तक चलने को कहा। मोदी ने मंदिर परिसर में करीब 10 मिनट बिताया। केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला और लोकसभा सदस्य एन. के. प्रेमचंद्रन को प्रधानमंत्री को उस घटना के बारे में बताते देखा गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मंदिर से मोदी और चांडी कोल्लम जिला अस्पताल पहुंचे, जहां करीब 185 घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा स्थल पर चेन्निथला ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने लावारिश शवों का किस तरह क्या किया जाना है, इस बारे में जानकारी ली। चेन्निथला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के शवों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए और डीएनए परीक्षण किया जाना चाहिए।

Related

news 6023405200884531617

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item