aajtaktimes

नदी में गिरी मैजिक, 2 की मौत , एक दर्जन जख्मी

अज़मी रिज़वी 
बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी नदी में आज सवारियों
से खचाखच भरी अनियंत्रित मैजिक वाहन पुल तोड़कर जा गिरी। जिसमें आरक्षी
सहित एक नौनिहाल की दर्दनाक मौत हुई। जबकि एक दर्जन से अधिक अन्य लोग
गंभीर रुप से जख्मी हुये। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर
पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से जख्मियों को बाहर निकाला गया। टाटा
मैजिक चालक मौके से फरार हो चुका था।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर की ओर जाने वाली सवारियों को भूंसे
की तरह भरकर टाटा मैजिक वाहन नं-यूपी 41 टी 6164 बाराबंकी से रवाना होती
है। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत जब टाटा मैजिक पुल पर पहुंचने वाली
होती है अचानक वाहन चालक जो कि निर्धारित गति सीमा से कहीं ज्यादा तेज
वाहन चला रहा था। अचानक अपना नियंत्रण वाहन पर खो बैठता है। मैजिक उसी
तेज गति में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कल्याणी नदी में जा गिरती है। मैजिक
में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो जाते हैं। जबकि
थाना मोहम्मदपुर खाला में तैनात आरक्षी रामस्वरुप राजवंशी समेत नौनिहाल
निगम (3) पुत्र आशाराम निवासी ग्राम दौलतपुर कोतवाली फतेहपुर की दर्दनाक
मौत होती है। घायलों में रोशन जहां (42), अमन (10), प्रभा (40), विनीता
(30), शहाबुद्दीन (35), मो. इस्लाम (30), रेशमा (26), वसीम (28), मो.
फरहान (18 माह), दीप शिखा (22), चंद्रवीर (24), तेज प्रकाश (45) गंभीर
रुप से जख्मी हुए। दो अन्य जख्मियों को बिगड़ती हालत के चलते लखनऊ के
ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद मैजिक चालक वाहन छोड़
मौके से फरार हो गया।

आरक्षी की मौत पर पुलिस प्रशासन दुखी
बाराबंकी। मैजिक हादसे में दिवंगत हुए आरक्षी रामस्वरुप राजवंशी जिला
मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाराबंकी से वापस अपने तैनाती
थाना मोहम्मदपुर खाला जा रहे थे। मृतक जनपद उन्नाव के थाना असोहा के
ग्राम मलिहागाढ़ा निवासी थे। शव का अंत्य परीक्षण के बाद उनके पैतृक आवास
भेज दिया गया है। आरक्षी की मौत की खबर सुनते ही थाना मोहम्मदपुर खाला
स्टाफ भी सकते में आ गया। थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला रिजवान अब्बास सहित
समस्त स्टाफ ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से साहस
प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related

UP 7972812805195031033

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item