aajtaktimes

कांग्रेसियों के होली मिलन समारोह में पहुंचे सपा के दिग्गज


बाराबंकी। भारतीय संस्कृति में जो त्यौहार ऐसे है जो इन्सानों को
इन्सानों से दिल से जोड़ने का काम प्रतिवर्ष करते हैं। इनमें से होली व
ईंद मुख्य त्यौहार है। इसमें होली मिलन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के महासचिव फवाद किद्वाई ने सिविल लाइन में स्थित सांसद
(राज्यसभा) मोहसिना किद्वाई के आवास पर किया। फवाद किद्वाई ने होली मिलन
समारोह में आये हुए अतिथियों का तहेदिल से स्वागत किया तथा राष्ट्रीय
एकता भाईचारे का संदेश दिया जैसा की बाराबंकी की गंगा जमुनी तहजीब हमेशा
रही है। आज पुनः होली मिलन समारोह का आयोजन कर फ़वाद किद्वाई जी ने कहा कि
मानव-मानव एक सामान है इसी से देश में शन्ति व्यवस्था मजबूत कि जा सकती
है। होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने वाले में मुख्य रूप से
रिज़वार्नुरहमान किद्वाई पूर्व विधायक, रामजियावन यादव, विजय प्रताप सिंह,
आलीम किद्वाई, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, सपा नेता डा. विकास यादव,
बृजेश दीक्षित, मेराज चौधरी, शब्बन रिज़वी, मजहर सईद, नफीसुल, डा. शशी
जायसवाल, मो. अब्दुल रहमान, दुर्गा प्रसाद वर्मा, सिकंदर अब्बास रिजवी,
रामप्रताप वर्मा, सुरेशचन्द्र त्रिपाठी, हिसालबारी किद्वाई पूर्व
महामंत्री जिलाबार, शेखर काण्डपाल, जिम्मी भाई (सभासद), अब्दुल्लाह
निज़ामी, एसएम हारिश, आसिफ सिद्दीकी, रमन द्विवेदी पूर्व उपाध्यक्ष
जिलाबार, गयादीन यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 8233382840265030277

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item