aajtaktimes

डीएम ने की सफाई प्रेरकों के कार्यों की समीक्षा


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में हुई बैठक में जिले के सभी विकास खण्डों में तैनात एक-एक सफाई प्रेरकों के कार्यों की समीक्षा हुई जहां अनुपस्थित मछलीशहर, सुजानगंज, बदलापुर के सफाई प्रेरकों को नामित एजेन्सी लखनऊ से तत्काल हटाकर दूसरे प्रेरकों को तैनात करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार अन्य विकास खण्डों में तैनात सफाई प्रेरकों के कार्यों की समीक्षा हुई जिस पर 3 को छोड़कर अन्य द्वारा कोई संतोषजनक कार्य न बताने पर जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल को उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बताया गया कि जिले में ओडीएफ अभियान में अब तक चयनित 11 ग्रामों में नोडल अधिकारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी प्रकार 207 लोहिया गांवों में भी ओडीएफ चलाने का निर्देश भी दिया गया।

Related

UP 4123696018249407219

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item