aajtaktimes

शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, काफी हुआ नुकसान


जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इंग्लिश क्लब में मंगलवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि आग को नियंत्रित कर लिया गया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली का तार शार्ट सर्किट होने से गिर गया जिसके चलते हाइडिल के पास स्थित इंग्लिश क्लब में स्थित पेड़ों पर चिंगारी युक्त तार गिर गया। इसके बाद आग ने भयावह रूप धारण कर लिया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जिनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Related

UP 2266649942591760329

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item