मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_955.html
जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद में मंगलवार को शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां कार्यक्रम में विद्यालय से 8 पास मेधावी छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद में विजेता खिलाड़ियों को कप दिया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबन्ध समिति व रसोइये को अच्छे कार्य के लिये सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह रहे जहां श्री सिंह सहित वरिष्ठ सह समन्वयक सुशील उपाध्याय आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनील सिंह, नंदिनी मौर्या, माधुरी जायसवाल, चन्द्रा यादव, मीना सिंह प्रमुख रहे। संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया।

