बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_748.html
जौनपुर। भारत सरकार के सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक घर से 5 वर्ष के बच्चों को स्कूल बुलाने के क्रम में प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान श्रीमती राजपत्ती पटेल, प्रधानाध्यापक शिवशंकर पटेल, एबीआरसी कमलेश यादव ने किया। रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर चल रहे थे जिस पर ‘सब पढ़े-सब बढ़े एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के स्लोगन लिखे थे तथा बच्चे नारे भी लगा रहे थे। रैली में पूर्व ग्राम प्रधान शीतला प्रसाद पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा प्रेरक, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष के अलावा अन्य लोगों ने शिक्षा पर प्रकाश डाला।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुये अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील किा। रैली में छात्र-छात्राएं ‘चाहे जितनी हो मजबूरी, स्कूल जाना है जरूरी। जब तक बच्चा पढ़ा नहीं, दवा-जहर का पता नहीं। लड़का-लड़की एक समान, सबको दो अक्षर ज्ञान सहित अन्य नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किये। इसके पहले प्राथमिक विद्यालय बथुआ व बथुआवर में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में एबीआरसी राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सन्युक्ता सिंह शामिल रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरुआरपट्टी, सीहीपुर व प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर दरवेश अली में झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। वरिष्ठ एबीआरसी सुशील उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय नकटावीर व पूरा बघेला, अशोक राजभर ने देहजुरी व गोपालपुर, शैलेष चतुर्वेदी ने लखौवा व परशुरामपुर में रैली निकाली।
