aajtaktimes

विस चुनाव के लिये दावेदारी करे वैश्य समाजः अग्रहरि


जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रान्तीय महामंत्री सुभाष अग्रहरि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वैश्य समाज के लोगों से राजनीति में सक्रिय भूमिका की अपील करते हुये कहा कि संख्या बल के अनुपात में संसद एवं विधानसभा में वैश्य समाज की भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर ही उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने वाला है जिसके लिये सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गयी हैं। वैश्य समाज के लोग जिस दल की राजनीति कर रहे हैं, उस दल में मजबूती के साथ दावेदारी करें। उन्होंने अन्त में कहा कि समाज के सभी लोग तन, मन एवं धन से सहयोग करें, ताकि वैश्य समाज की उपेक्षा करने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों को वैश्य समाज की ताकत का एहसास कराया जा सके।

Related

UP 3768226824258620464

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item