aajtaktimes

आईटीआई में सम्पन्न हुआ दीक्षान्त समारोह

बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज दीक्षान्त समारोह का
आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को
प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र
कुमार एवं संस्थान के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार ने
कहा कि हमारे यहां संसाधन की उपलब्धता के अन्तर्गत कुशल कारीगरों की
नितान्त आवश्यकता है। उन्होने कहा कि यह जो प्रमाण पत्र आपको वितरित किया
जा रहा इसे आप अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग करते हुए अपने भविष्य को
उज्जवल बना सकते हैं। इस प्रमाण पत्र से राजकीय सेवा के साथ-साथ स्वतः
रोजगार अपनाने पर विशेष बल दिए जाने की बात कही। इसके लिए सरकार की ओर से
विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसके तहत स्वतः रोजगार के लिए
राष्ट्रीयकृत बैंको द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी
जा रही है, इस अवसर का लाभ प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को लेना चाहिए और
स्वंय रोजगार के साथ- साथ राष्ट्रीय योगदान में भागीदार बनना चाहिए। इस
अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आर.एस यादव ने समस्त प्रशिक्षार्थियों
को प्रमाण पत्र वितरणोपरान्त स्वंय रोजगार हेतु भारत सरकार की
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तृत लाभ उठाने के लिए प्रेरित
किया। कार्य निदेशक एलएस शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनसे
दीप प्रज्जवलन कराकर दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ कराया। इसके बाद
उन्होने प्रशिक्षार्थियों को स्वतः रोजगार हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी मुख्य रुप से
उपस्थिति रहे।

Related

UP 1725940029719726113

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item