बजबजाती नालियां, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_353.html
बाराबंकी। नगर के आवास विकास स्थित काशीराम कालोनी में गंदगी का अम्बार
लगा है। बजबजाती नालियां, कूड़ों से पटी गलियां इस बात का साफ गवाह हैं कि
नगर पालिका यहां की सफाई के प्रति कितनी जागरुक है। गरीबी रेखा से नीचे
जीवन यापन करने वालों के लिये पूर्ववर्ती बसपा सरकार के दौरान काशीराम
कालोनी का निर्माण हुआ था। सरकार ने यह कदम गरीबों को ध्यान में रखकर
उठाया था। कहने में कोई गुरेज नही कि जब तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार
सूबा में सत्तानशीन रही तब तक काशीराम कालोनी की साफ सफाई काफी हद तक
अव्वल दर्जा रही। लेकिन सरकार बदली और साथ ही बदल गया जिम्मेदार
अधिकारियों का रवैया। नगर के बस अड्डा निकट काशीराम कालोनी में पानी एवं
साफ सफाई की व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है। कालोनी वासियों को
साफ पानी पीने के लिये मुहैया नही हो पा रहा है। ज्यादातर नल खराब पड़े
हैं। जो नल ठीक है उन पर लोगों की लम्बी लाइन लग जाती है। आस-पड़ोस गंदी
एवं बजबजाती नालियों के कारण लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। कालोनी
के निवासी सकीला बानो, अकीला वानो, माया देवी, कुंती देवी, सुनीता,
रविन्दर, अन्नू त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, रीना आदि ने बताया है कि सरकार
हैण्डपम्प ज्यादातर खराब पड़े हैं। कई बार इस बारे में बताया जा चुका है।
लेकिन आज तक हम लोगों की सुध लेने कोई नही आया। जो कुछ हैण्डपम्प ठीक भी
हैं उनमे बहुत गंदा पानी आता है। पानी की बदबू के चलते पानी पीते नही बन
रहा है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं लेकिन सफाईकर्मी तनिक भी ध्यान
नही दे रहे हैं।