जल बचाओ, टोटी लगाओ, नल बनाओ का चला कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_983.html
बाराबंकी। जल ही जीवन है की परिकल्पना को साकार करते हुए आज हैदरगढ़ के
युवाओं ने यह संकल्प लिया कि हमें पानी की बर्बादी को बचाना है। इस दौरान
जल बचाओ, टोटी लगाओ, नल बनाओ कार्यक्रम का लक्ष्य फाउंडेशन के तत्वाधान
में जागो भारत के अध्यक्ष राजू भैया ने विधिवत शुभारम्भ किया।
भीषण गर्मी के चलते जहां जलजीवन त्राहि-त्राहि कर रहा है। वहीं जलस्तर भी
काफी नीचे जा रहा है। ऐसे में पानी बचाने को लेकर चलायी जा रही मुहिम पर
युवाओं का साथ हैदरगढ़ में मिलता नजर आया। लक्ष्य फाउंडेशन के पियुष
मिश्रा व देवेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ शनिवार को नगर के उन स्थलों
का सर्वे किया था जहां पर स्टैण्ड पोस्ट में टोटियां खराब हैं। इसके बाद
आज इस दिशा में लक्ष्य ने अपने कदम आगे बढ़ा दियें। उसके द्वारा आयोजित जल
बचाओ टोटी लगाओ कार्यक्रम का शुभारम्भ जागो भारत के अध्यक्ष केके
द्विवेदी राजू भैया ने किया। इस दौरान श्री भैया ने ठठराही मोहल्ले में
दयाशंकर घर के सामने बिना टोटी के स्टैंड पोस्ट में नई टोटी लगाई।
तदोपरांत वाटिका के पीछे लगे एक जल सिस्टम को भी दुरूस्त किया गया। इस
मौके पर राजू भैया ने कहा कि यह कार्यक्रम लक्ष्य फाउंडेशन का ही नहीं
बल्कि सबकी जिम्मेदारी है। इस मुहिम के माध्यम से आवाम में जागरूकता लाने
का प्रयास है जिसके तहत लोग पानी की बर्बादी को रोकने के लिए आगे आयें।
राजू भैया ने इस दौरान नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार से वार्ता
की और इस बात पर जोर दिया कि नगर पंचायत की लापरवाही से हजारों लीटर पानी
प्रतिदिन नालियों में बह जाता है। ऐसे में जरूरी है पंचायती स्टैण्ड
पोस्टों को दुरूस्त किया जाये। इसके अलावा मौजूद पचासों युवाओं ने यह
संकल्प शपथ लेकर किया कि हम सभी अपने स्तर से लोगों का पानी बर्बाद न हो
इसके लिए जागरूक करेंगे। लक्ष्य के पियुष मिश्रा ने कहा कि हमारा अभियान
जागरूकता के लिए है और यह अभी आगे चलता रहेगा। अधिवक्ता राजेश कुमार ने
कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा इसमें पूरा सहयोग देने का वायदा भी किया। इस
मौके पर प्रमुख रूप से यतीश तिवारी, शुभम शुक्ला, मो0 ताज कुरैशी, दीपक
सिंह, अनुपम शुक्ला, विनय पाण्डेय, शिवम सिंह, मोहित गुप्ता, शुभम गौतम,
मोहित कुमार, उत्कर्ष कुमार, निजामुद्दीन, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संदीप
कुमार, उमाशंकर साहू, आशीष कुमार, रामू लोधी, पहाड़ी सिंह सहित तमाम लोग
उपस्थित थे।