aajtaktimes

ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में दो दिन नहीं रहेगी बिजली

जौनपुर/शाहगंज में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई" के क्षेत्र में दो दिन बिजली नहीं रहेगी। ऊर्जा राज्यमंत्री जिले के शाहगंज विधानसभा सीट से विधायक है। बुधवार और गुरुवार को उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
बताते हैं कि विद्युत उपकेंद्र के पैनल बदलने के काम की वजह से बुधवार व गुरुवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत उपखण्ड अधिकारी दीपक कुमार जायसवाल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र का जर्जर पैनल बदला जाना है। इसकी वजह से बुधवार व गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। श्री जायसवाल ने बताया कि पैनल बदल दिये जाने के बाद शेडयूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति पुन: किया जाएगा। पैनल बदले जाने के दौरान यथासंभव आपूर्ति भी की जाएगी।

Related

UP 5461747851659207810

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item