aajtaktimes

चार दिन बाद कुएं से निकला सांड़

अजमी रिज़वी

 बाराबंकी। शुक्रवार को क्षेत्र के महुलारा गांव के निकट खेत
में स्थित एक 15 फिट गहरी कुआं में चार दिन पूर्व गिरे एक सांड को
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने करीब 4 घंटे
कड़ी मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने
घायल सांड का उपचार किया। क्षेत्र के पूरेडीह महुलारा गांव के निकट
धुनौली निवासी अर्जुन का खेत है खेत की सिंचाई के लिए खेत में ही बोरिंग
करवा रखी है। जिसके लिए उसने लगभग 15 फिट गहरी पक्की कुआं भी बनवा रखी
है। चार दिन पूर्व इस कुऐ में एक सांड अचानक गिर गया। शुक्रवार को जब
ग्राम प्रधान नीलम को जानकारी हुई तो उन्होने सूचना फायर विभाग के साथ
पुलिस व वनविभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर फायर कर्मियों के साथ
सिपाही उमाशंकर सिंह, व वन दरोगा दिनेश निगम अपने सहयोगियों के साथ
पहुंचे तथा कुए में गिरे सांड को निकालने के जेसीबी मशीन को बुलवाया गया
तथा 15 मीटर तक खुदाई कर पक्की कुआं को तोड कर ग्रामीणों के सहयोग से
जेसीबी द्वारा उसे निकाला गया।

Related

UP 5877845587166086395

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item