अंदर जगह नहीं, कहां जायेंगे, बैठिये यहीं: पीआरओ एसपी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_326.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद के वार्षिक निरीक्षण पर आये फैज़ाबाद परिक्षेत्र के पुलिस
उपमहानिरीक्षक विजय कुमार गर्ग ने आज एसपी कार्यालय व अन्य अनुभागों का
निरीक्षण किया। मसौली थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने का रखरखाव
और आफिस भी देखा और संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के बाद डीआईजी वीके गर्ग
ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की बाराबंकी पुलिस ने अपराध व
अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्षेत्र में काफी अच्छा व संतोष जनक कार्य
किया हैै। डीआईजी फैजाबाद रेंज वीके गर्ग जिस समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय
में बैठकर एसी की हवा खा रहे थे। उसी समय बाहर कुछ खबरनवीस कवरेज करने के
लिये धूप संेक रहे थे। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ व कुछ आरक्षी सार्गिदों
द्वारा साफ कहा गया कि अब अंदर बैठने की जगह नही है। आप अंदर नही जा सकते
है। खबरनवीश भी अपनी मान मर्यादा को बचाते हुए वहां से निकल पड़े। यह
वाक्या कोई पहला नही है। ज्यादातर खबरनवीशों को एसपी के पीआरओ सिर्फ इस
बात पर तरजीह नही देते कि साहब से खबरनवीशों की दूरी बनी रहे। इतना ही
नही कई बार कहने के बावजूद भी पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, आईजी आदि जैसे
ओहदेदार पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाने वाली प्रेस वार्ताओं के बारे
में भी कोई जानकारी नही दी जाती है। खास बात यह है कि जब भी कोई घटना
घटती है तो कोई भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी सवालों के सही जवाब देने से
कतराता है। लेकिन जब भी कोई खुलासा होता है तो पीआरओ कहता है कि उपस्थिति
अनिवार्य है। आइयेगा जरूर। पीआरओ एसपी का यह दो-तरफा चरित्र लोगों को
सोंचने को मजबूर कर रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक
अब्दुल हमीद, सीओ सिटी/क्राईम विशाल विक्रम सिंह भी मौजूद थे।

