aajtaktimes

जब तक है सांस, करता रहूंगा संघर्ष, सेवा: रामसागर


अजमी रिज़वी

बाराबंकी। हैदरगढ ब्लाक के ग्राम पंचायत अंसारी के अन्दुपुर गांव में
हैदरगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समाजसेवी राम सागर रावत ने अग्निकांड
की चपेट में आये पीड़ित परिवारो को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर
बोलते हुए राम सागर रावत ने कहा कि समाजसेवा करने से जो आत्मिक सुख मिलता
है। उसे शब्दों में बयान नही किया जा सकता। इससे बढ़कर और कोई पुनीत कार्य
नही है। जब तक मेरे जिस्म में सांसे चलेंगी तब तक मैं गरीब और बेसहारा
लोगो के संघर्ष और सेवा करता रहूँगा और उनकी मदद के लिये हमेशा तत्पर
रहूँगा।विदित हो कि बीते 23 अप्रैल को उक्त गांव में हुए भीषण अग्निकांड
में करीब 9 आशियानों सहित घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया था।
किसी के घर में खाने का एक तिनका भी नही बचा थ। हैदर विधानसभा क्षेत्र के
भजपा प्रत्याशी राम सागर रावत ने अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित
परिवारों के दर्द को समझते हुए आज उक्त गांव पहुंचकर सभी लोगो को एक
चारपाई एक दरी तक्या व खाने की सामग्री  वितरित करने के साथ साथ हर संभव
मदद का आश्वासन दिया इस मौके पर सुंदरलाल किसके पुत्र पंकज सिंह !डॉक्टर
पप्पू !राम कुमार मिश्रा !आनंद वर्मा !रण बहादुर सिंह राणा !मिथिलेश रावत
!सुरेश प्रसाद दुबे! आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे

Related

UP 9003376669306705932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item