aajtaktimes

मंत्री राजीव ने पीड़ितों को बांटी सहायता राशि

अजमी रिज़वी

रामसनेहीघाट बाराबंकी। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक व कृषि राज्य मंत्री
राजीव कुमार सिंह ने गांव का दुबारा दौरा कर पीडितो को सरकारी सहायता की
चेको का वितरण करने के साथ प्रति पीडित परिवार के मुखिया को एक एक हजार
रूपये नगद सहायता प्रदान की। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे क्षेत्रीय
विधायक व कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह अग्नि पीडितो से मिलकर उनको
सहायता प्रदान करने के लिए सनौली गांव पहुंचे यहां पर उन्होने झोपडी बना
कर रहे रहे चार बेहद गरीब पीडित परिवार को सरकारी सहायता के रूप में
79-79 सौ रूपये की चेके दी इसी के साथ 20 पीडितो को 52-52 सौ रूपये की
तथा 7 पीडित परिवार को 32- 32 सौ रूपये की सहायता प्रदान की। श्री सिंह
ने प्रति पीडित परिवार को फौरी तौर पर एक-एक हजार रूपये की तत्कालिक
सहायता प्रदान की। इस मौके पर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि जांच कर
पीडित परिवारो को इंदिरा आवास दिया जाय जिस पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश
कुमार ने 6 पात्रो को आवास की सुकृति होने की बात बताई। एक झोपडी बनाकर
अपने परिवार का गुजर बसर करने वाले मुंशीलाल का सबकुल जल गया अब वह खुले
आसमान के नीचे रह रहा है उसकी स्थित देख कर मंत्री ने लोहिया आवास देने
का निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री के साथ तहसीलदार संजय सिंह, मंत्री
प्रतिनिधि बच्चा सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमरबहादुर सिंह, विन्नू
जायसवाल, अजय प्रताप सिंह पप्पू, निर्मल यादव, पूर्व प्रधान मंगला रावत,
मुकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6602252648471862874

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item