वाहन चोर गिरोह का राजफाश, दस बाइकें बरामद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_946.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुुलिस ने अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह का
पर्दाफाश किया। जिसमें तीन अभियुक्तों सहित दस अद्द मोटर साइकिल बरामद की
गयी। क्षेत्राधिकारी सदर तौकीर अहमद खान द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष
में इस गिरोह का राजफाश किया गया। सीओ सदर ने बताया कि बीती 28 अप्रैल को
शाम 3 बजे थाना जैदपुर से सफदरगंज मार्ग पर इंधौलिया नहर पुलिया पर शातिर
अर्न्तजनपदीय वाहन चोर अकील पुत्र खलील व हबीब पुत्र इदरीश को रोक कर चेक
किया गया तो इनके पास बीती 26/27 अप्रैल की रात एक-एक बाइक बरामद हुई।
दोनो बाइकों का नम्बर प्लेट बदल दी गयी थी। उनके पास से एक अद्द 12 बोर
तमंचा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद की गयी। अभियुक्तों की निशानदेही पर
कन्हैया पुत्र सुमिरन निवासी इचौलिया थाना टिकैतनगर को भी गिरफ्तार किया
गया। जिसकी दुकान से आठ अद्द बाइक विभिन्न थाना क्षेत्रों की बरामद की
गयी। यह सभी मोटर साइकिल अलग-अलग तारीखों में चोरी हुई थी। सरगना अकील
बाइक चोरी करने के बाद कागज तलाशता था। अगर कागज नही मिलता था तो बाइक
कहीं छोड़ दी जाती थी। यदि कागज मिल गये तो स्वयं मालिक बनकर कन्हैया के
सहयोग से बेच देता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल व दस
सिमकार्ड भी बरामद किये हैं। गिरोह का राजफाश करने वालों में एसओ जैदपुर
अशोक कुमार सरोज, स्वाट टीम प्रभारी जावेद इकबाल, सर्विलांस सेल एसआई
शिवनेत्र सिंह, एसआई बृजेश सिंह, एसआई रामसजीवन यादव, आरक्षी हसन अफरोज
जैदी, विनय उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, सुनील यादव, भीम सिंह, नारायण सिंह,
विजय प्रताप सिंह आदि शमिल रहें।