aajtaktimes

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें तेज बुखार और उलटी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अभिनेत्री पत्नी सायरा बानो के मैनेजर मुर्शीद खान ने बताया कि दिलीप सर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर वापस आ गए हैं। वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं।
दिलीप को पर्दे पर पिछली बार 1998 की फिल्म 'किला' में देखा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Related

news 6922063558174174265

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item