aajtaktimes

सैकड़ो हैण्डपम्प खराब

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। भीषण गर्मी के चलते जन जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो
चुका है। जिससे क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों इण्डिया मार्का
हैण्ड पम्पों ने पानी देने से अपना मुह मोड़ लिया है। भीषण गर्मी के चलते
भूमि का जल स्तर काफी नीचे चला गया है। जिससे क्षेत्र के किन्तूर,
बरौलिया, बदोसरायं, पुरनिया, टिकुरी, मरकामऊ, बरदरी, कटका, सैदनपुर,
रामपुर, परसा, श्यामनगर, कोटवाधाम, सिरौलीगुंग, कमियार पुरवा जैसे
दर्जनों गांवों के टू इण्डिया मार्का हैण्ड पम्पों ने पानी देने से अपना
मुह मोड़़ लिया है। जिससे ग्रमीणों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है।
1 से 10 मई तक गांवों में दौड़ेगी सपा की साइकिल: सुरेश
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर
आगामी 1 से 10 मई  तक पूरे जिले की विधानसभाओं में प्रत्येक न्याय पंचायत
स्तर के सभी गांवोें में लगातार साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार
की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। उक्त
बात सपा विधायक सुरेश यादव ने विकास खण्ड बंकी परिसर में कार्यकर्ताओं की
बैठक में कही।

Related

UP 7664706821741240203

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item