पीड़ित दलित के समर्थन में उतरी शिवसेना-भाजपा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_240.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारती जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध
राजा कासिम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि नगर के मोहल्ला
पीरबटावन स्थित बाल्मीकि बस्ती में बसपा सभासद द्वारा दलित सुनील
बाल्मीकि के मकान से जबरन रास्ता बनवाने का प्रयास किया गया। लेकिन शासन
व भाजपा नेता की सक्रियता के चलते सैकड़ो बाल्मीकि समाज के लोगों ने
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम को पूरे विवाद से अवगत कराया। राजा
कासिम ने कहा कि जो पार्टी दलितांे की मसीहा बनती है। उसी पार्टी के
कार्यकर्ता आज दलितों को कुचलने का काम कर रहे हैं। शिवसेना के प्रदेश
सचिव किशन लाल रावत ने कहा कि शिवसेना दलित विरोधी ताकतों को नष्ट करने
के लिये भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर फराज
हुसैन, अजय बाल्मीकि, उमेश, दीपक, पंकज, राजन, आलोक, जितेन्द्र, राहुल,
सुनील, लकी, शिवा, रंजीत, आनन्द सहित सैकड़ो बाल्मीकि समाज की महिलाएं भी
मौजूद रही।

