आरक्षण दो या सत्ता छोड़ो को लेकर पीस पार्टी ने निकाला जुलूस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_614.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पार्टी नेतृत्व के आहवान पर आज पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव
रईश कुरैशी व जिलाध्यक्ष मसूद रियाज द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
गया। आरक्षण दो या सत्ता छोड़ो के तहत आयोजित प्रदर्शन नगर के सट्टी बाजार
स्थित फजलुर्रहमान पार्क से बतौर जुलूस निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचा। साथ
ही राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
पीस पार्टी ने ज्ञापन द्वारा मांग की है कि वर्ष-2012 विधानसभा चुनाव में
सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वायदा किया था कि सूबा में सरकार बनने
पर मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। लेकिन आज तक सूबे का
मुसलमान इस आरक्षण से कोसों दूर हैं। पीस पार्टी ने मांग की है कि सरकार
अपने वायदा मुताबिक मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण दें। ज्ञापन देने
वालों में मो. रियाज, परवेज किदवाई, फरहान वारसी, मौलाना एखलाक नदवी,
हाजी शौकत, रफीक सलमानी, हाजी कदीर, मो. मेराज, मो. जाबिर, मो. आरिफ, मो.
सलीम, मो. सगीर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

