aajtaktimes

पुनिया के आश्वासन पर सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल समाप्त


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज कर लगाये जाने
के विरोध में सर्राफा व्यापारियों एवं कारीगरों की देश व्यापी हड़ताल 42
दिनों के लम्बे संघर्ष के बाद आज समाप्त हो गया। घंटाघर स्थित धरना स्थल
पर उपस्थित सर्राफा व्यापारियों, कारीगरों की एक सभा में विचार विमर्श
एवं उ.प्र. सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवीन्द्र नाथ रस्तोगी के
मोबाइल संदेश एवं विशेष रुप से राज्यसभा एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति
आयोग के अध्यक्ष डा. पीएल पुनिया द्वारा सर्राफा व्यापारियों के एक्साइज
कर हटाये जाने की मांग के समर्थन मंे कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद में
जबरदस्त आवाज उठाकर इसे पूरी तरह से वापस कराये जाने के आश्वासन के बाद
हड़ताल स्थगित करने ककी सर्वसम्मति से फैसला किया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र
प्रसाद ने सभी सर्राफा व्यापारियों, कारीगरों, व्यापारी नेताओं एव मीडिया
तथा दोहराया कि केन्द्र सरकार ने एक्साइज कर नही हटाया तो सर्राफा
व्यापारी पुनः हड़ताल पर जाने के लिये मजबूर होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस
पार्टी के प्रवक्ता सरजू शर्मा, दीपक सिंह रैकवार, इरफान कुरैशी, विजय
पाल गौतम, ज्ञानेश शुक्ला सहित व्यापार मण्डल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजू
वर्मा, सुनील त्रिवेदी, विजय सोनी, अनन्त कुमार, धीरेन्द्र सोनी सहित
भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। सभा के तुरंत बाद सर्राफा
व्यापारियों एवं कारीगरों एवं कारीगरों ने बंद पड़ी अपनी दुकानों के ताले
खोले दिये।

Related

UP 1984880393295230550

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item