पीडितों को विधायक ने दी आर्थिक मद्द
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_247.html
जैदपुर बाराबंकी। खाना बनाते समय अचानक लगी आग से तीन सगे भाईयो की घर
ग्रहस्थी सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय
विधायक, जैदपुर चेयरमैन व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने पहुॅचकर परिवारजनो
को सांत्वना दी और अपने पास से नगद आर्थिक सहायता देकर ढाढस बधॅाया। थाना
क्षेत्र के ग्राम मुख्खीपुर मजरे मचौची में कल खाना बनाते समय अचानक आग
लग जाने के कारण तीन सगे भाईयो राम मनोहर मनीष व बालक राम पुत्र राम फल
के घर आग लग गयी। जिससे तीन भाईयो व घर व पूरी ग्रहस्थी जलकर खाक हो गई।
गॉव वालो ने कडी़ मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक
सब कुछ खाक हो चुका था। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल
रावत, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, हरख ब्लाक प्रमुख प्रमुख प्रतिनिधि
मुख्तार अहमद शाह ने गॉव पहुॅचकर पीड़ित परिवार वालो को सांत्वाना देकर
ढंाढस बधॉया व हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक राम
गोपाल रावत ने तीनो परिवार पीड़ित परिवारो को अपने पास से तीन तीन हजार
रू. नगद सहायता दी और पीड़ित परिवार को कालोनी सहित अन्य सरकारी सहायता
दिलवाने की घोषणा की। इस दौरान गुडडू टायर वाला
हाजी मो. रकीब फूल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

