खुलेआम बिक रही सकरीनयुक्त आइसक्रीम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_792.html
अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। गर्मी की तपन शुरू होते ही कस्बों से लेकर गवाई गांव में सकरीन युक्त आइसक्रीम बर्फ का बिकना चालू हो गया है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तहसील रामनगर अन्तर्गत कस्बा रामनगर, महादेवा, सूरतगंज, गनेशपुर सुढि़यामऊ, भैरमपुर, कड़ाकापुर, लालपुर करौता, रानीगंज, अमोलीेकला, त्रिलोकपुर, रानीबाजार, सहादतगंज, मरकामऊ सहित अनेक स्थानों पर लोग साइकिल में बर्फ की पेटी बांध कर सकरीन युक्त आइशक्रीम बर्फ खुलेआम बेंच रहे है। वहीं पर स्वास्थ्य विभाग बिलकुल मौन है। गांव के जागरूक व्यक्तियों का कहना है कि इस समय मौसम बदल रहा है। सुबह से ही गर्मी का मौहाल शुरू हो जाता है तेज धूप की तपन मिटाने के लिए गांव के नन्हे मुन्हे बच्चे बर्फ की आवाज सुनते ही बर्फ वाले को घेर लेते है और चाव से खाकर गर्मी की तपन को मिटाते है। लेकिन उन्हे यह नही मालूम है कि ऐसी घटिया किस्म की बर्फ खाने से हमारे शरीर पर इसका क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। बर्फ बनाने वाले व बेंचने वाले अधिक आंदनी की लालच में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रह है।

