aajtaktimes

राशन कार्ड में नाम न होने से ग्रामीणों में आक्रोश


अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। बिना जाॅच किये 138 गरीबो के राशन कार्ड काट दिये गये। जिस पर अभी तक विभाग द्वारा सूची पर पात्रो के नाम अंकित न होने से दिन प्रतिदिन लोगो का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर के सबसे बड़ी कोटेदार जुबैदा बानो पत्नी इस्तियाक कुरैशी की दुकान से हाल ही मे लोगो प्राप्त हुए। पात्र ग्रहस्थी के 138 कार्ड बिना किसी जांच किए काट दिये जाने से आक्रोशित होकर मुकीम आलम, मो. इमरान, लल्लन, अतिकुर्रहमान, सरफुददीन, रईस आलम, हाफिज, मो. सलीम, नसीर, मो. हसनैन सहित भारी संख्या में चेयरमैन रियाज अहमद के आवास पर पहुॅच कर अपने बच्चो के मुंह का निवाला वापस करने की तीन दिन पहले गुहार लगाई। सूचना मिलते ही चेयरमैन रियाज अहमद ने गरीबो के हक का दाना उन्हें वापस दिलाने हेतु क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत से तत्काल वार्ता की वार्ता करने के बाद विधायक द्वारा डीएम, एडीएम तथा डीएसओ से बात कर जल्द से जल्द कार्ड सूची में अंकित किये जाने को कहा गया। इस संबंध मे रियाज अहमद चेयरमैन ने बताया कि जाॅच कर जल्द से जल्द लोगो को इस समस्या से निजात दिलाया जायेगा। कस्बे का हर एक नागरिक हमारे परिवार का सदस्य है। हम ज्यादती नही होने देगे अधिकारियो से वार्ता जारी है विभाग और कोटेदार की मनमानी अब नही चलेगी। अपात्रो का नाम काटकर पात्रो को जल्द से जल्द राशन कार्ड दिलाने की प्रक्रिया चलेगी।  जन सेवा केन्द्रों के द्वारा जनता से निर्धारित शुल्क न लिए जाने की समस्या को लेकर कम्पनी सहज ई विलेज लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा जन सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ-साथ उनके द्वारा भरे जा रहे आॅनलाइन आवेदनों के फार्म रिकार्ड रजिस्टर, रेट लिस्ट एवं निश्चित ग्राम पंचायत में संचालक की जाॅच की गई। इस जाॅच में पाए जाने वाले जन सेवा केन्द्र संचालक के खिलाफ कम्पनी एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ निश्चित स्थान पर केन्द्र संचालक करने वाले तथा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे लेने वालों केन्द्र संचालकों का सेंटर निरस्तीकरण के लिए भेज दिया जाएगा।

Related

UP 3095834444295619373

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item