आग से दो बीघा गेहूं राख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_836.html
अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा मजरे अलीनगर में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण दो बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने फसल में हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को संपे्रषित कर दिया है। ग्राम पंचायत अलीनगर के मौजा शेखनपुरवा निवासी राम मनोरथ पुत्र राम कुमार के खेत में अज्ञात कारणों से सुबह 10 बजे के करीब आग लग गयी देखते ही देखते दो बीघा गेंहू जलकर खाक हो गया । सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल नायकराम ने मौके पर पहुंच कर फसल में हुए नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को संपे्रषित कर दिया है।

