बाबा साहब के जीवन मूल्यों पर परिचर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_471.html
अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। सभा का आयोजन कर प्रधान संघ ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाकर उन्हे याद किया। ब्लाक सभागार में प्रधान संघ के अध्यक्ष गोपीचन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती पर उनके जीवन मूल्यों पर चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रामावती ने कहा कि बाबा साहेब भारत की वह धरोहर के रूप में जाने जाते हैं। जिनका स्मरण सदैव किया जायेगा। उनके द्वारा किये गये कार्यांे एवं आदर्शमयी जीवन के साथ दलितों एवं समाज के उत्थान में किये गये प्रयासों को भुलाया नही जा सकता। प्रमुख प्रतिनिधि मौलाना असलम कासमी, प्रधान संघ अध्यक्ष गोपीचन्द्र वर्मा, हाजी मुस्ताक सदस्य जिला पंचायत, सुरेन्द्र वर्मा प्रधान महमूदाबाद, जुल्फी मिया, राजेश वर्मा प्रधान सैदनपुर, व अन्य प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी याद ताजा किया ।

