परिन्दा संरक्षण अभियान से जुडे़ं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_140.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तेज घूप और गर्मी से आम जनों के साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे है। पक्षियों को प्यास बुझाने के लिये शहर में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रख कर परिन्दा संरक्षण अभियान से जुडे़ समाजसेवी प्रदीप सारंग व हरिप्रसाद वर्मा के आहवान पर शनिवार को महारानी लक्ष्मी बाई इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ला ने आओ परिन्दों की प्यास बुझाए अभियान की शुरूआत की। श्री शुक्ला ने कालेज के छात्र छात्रओं में मिट्टी के बर्तन वितरत करते हुए लोगो का आहवान किया कि लोग अपने घरो की छतो पर मिट्टी के बर्तनों में पानी भर कर रखें जिससे बेजुबान परिन्दें अपनी प्यास बुझा सकें। समाजसेवी प्रदीप सारंग ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी संरक्षण का मतलब होता है कि पृथ्वी के परिमण्डल की हर एक वस्तु व जीव का संरक्षण। भोजन के बाद थाली में जो शेष बचे जूठन को भी नाली, नापदान में न फेंक कर छत पर डाल दें तो परिन्दों के लिए मुफ्त भोजन व्यवस्था भी हो सकती है। परिन्दा सरक्षण अभियान की शुरूआती मौके पर हरि प्रसाद वर्मा, मो. अतहर, आमिर अली, जितेन्द्र सिंह अन्नू, विनोद यादव, आरबी सिह भी उपस्थित रहंे।

