aajtaktimes

DM का चला हंटर , मनमानी फीस लेने वाले स्कूलो की होगी जाँच


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद में संचालित निजी विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश और अधिक शुल्क को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने एक कमेटी का गठन किया है। जो उन शिकायतों की जाॅच करके शिकायत का निराकरण सुनिश्चित करायेंगी। समिति में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नामित किये गये है। गौरतलब है कि जनपद में संचालित निजी विद्यालयांे के प्रबन्धकों और प्रधानाचार्यो द्वारा छात्रों का स्कूल में एडमीशन न करने और अधिक फीस लिए जाने की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें जिलाधिकारी को प्राप्त हो रही थी। इस स्थिति पर नियत्रंण हेतु जिलाधिकारी ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिकायतों की जाॅच करके उनका निराकरण कराये जाने हेतु जिले स्तर पर एक कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी प्राइवेट स्कूल, विद्यालय के सम्बन्ध में लिखित रूप से अथवा दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों का स्वतः संज्ञान लेकर प्रत्येक मामले की स्पष्ट जाॅच कर अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करके जिलाधिकारी को अवगत करायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा है कि स्कूल में प्रवेश अथवा अधिक फीस लिये जाने की समस्या के सम्बन्ध में जन सामान्य अथवा अभिभावक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9453004143 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। 

Related

UP 1023141282373089765

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item