aajtaktimes

जलियावाला बाग काण्ड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि


जौनपुर। जनपद के सरावां में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर बुधवार को हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जलियावाला बाग काण्ड में शहीद हुये 4 सौ से अधिक महान क्रांतिकारियों का 97वां बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. धरम सिंह, मैनेजर पाण्डेय, हरबंश कौर, अनिरूद्ध सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 319819404333288544

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item