योगगुरू रामदेव के सन्यास दिवस पर शुरू होगा 5 दिवसीय योग शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/5_13.html
जौनपुर। योगगुरु स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस रामनवमी के उपलक्ष्य पर शिराज-ए-हिन्द जौनपुर में एक साथ 3 सौ स्थानों पर 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा जो 16 से 20 अप्रैल तक चलेगा। पूरी दुनिया में भारत की प्राचीनतम विद्या योग का पर्याय बन चुके योगर्षि स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस रामनवमी के दिन सेनापति योगर्षि स्वामी को उन्हीं की मंशानुरूप यहां के योग शिक्षकों ने शुभाशीष देने की योजना बनायी है। इसके तहत 16 से 20 अप्रैल तक एक साथ 3 सौ स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविरों को आयोजित करके योगर्षि स्वामी जी के संकल्पों का भारत बनाने के साथ परमपिता परमेश्वर से उनकी लम्बी उम्र की मनोकामना की जायेगी। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु सिपाह स्थित भारत स्वाभिमान के कार्यालय पर योग शिक्षकों की बैठक हुई जहां सभी प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थियों को विविध प्रकार के आसनों, व्यायामों व प्राणायामों के साथ ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास कराते हुये उनसे मनःस्थिति पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का आभास कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, शशिभूषण यादव, प्रो. वीडी शर्मा, डा. ध्रुवराज, डा. हेमंत, संजय श्रीवास्तव, लाल बहादुर योगी, शम्भूनाथ योगी, राजेश योगी, डा. चन्द्रसेन योगी, कमलेश योगी, सिकन्दर योगी, मदन मोहन भट्ट, रामकुमार, जगदीश योगी, संतोष कुमार, वंशराज मौर्य, अमित, विपिन गुप्ता, सौरभ, शैलेश, रविन्द्र यादव के अलावा सैकड़ों साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
