केसरिया ध्वज से पटा रहा पूरा शहर, जगह-जगह हुआ स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_279.html
जौनपुर। हिन्दी नव वर्ष सम्वत् एवं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैण्ड-बाजे, अखाड़े सहित रामलला की अद्भुत झांकी थी जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम, हर हर महादेव सहित अन्य का जयघोष लगा रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। वहीं दूसरी ओर पूरे नगर में केसरिया ध्वज लगाया गया था जिससे लग रहा था कि मानो यह अयोध्या नगरी है। इसके पहले भण्डारी रेलवे स्टेशन पर सभी लोग एकत्रित हुये जहां युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति के बैनर तले शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। यात्रा में शामिल भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में मयूर डांस, राधाकृष्ण, हनुमान, कृष्ण-सुदामा आदि का मंचन हुआ जो लोगांे के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। पूरे नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर कोतवाली चौराहे से मेले का संचालन संरक्षक सुशील वर्मा एडवोकेट द्वारा किया जा रहा था। नियंत्रण कक्ष से आयोजन समिति द्वारा तमाम समाजसेवियों, सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कजगांव पड़ाव पर समाप्त हुये शोभायात्रा कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की आरती उतारकर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष चन्द्र गर्ग, श्रवण चौरसिया, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, विनोद केसरवानी, महेन्द्र सोनकर, मुन्ना लाल सेठ, गौतम सोनी, अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द्र सेठ, डा. भइया जी वर्मा, जिलाजीत सेठ, सुधीर साहू बोल बम, गोपाल जी सेठ, मनीष वर्मा, अजीत सोनी, रंजीत अग्रहरि, मोहन लाल सोनी, अजय सोनी, मोहन लाल सेठ, राजकुमार सेठ, संतोष कुमार, कमलेश वर्मा, शिव प्रसाद बिन्द सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी और महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त सहयोगियों सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में शिव सेवा संस्थानम् के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा संस्थानम् के प्रधान कार्यालय बाबा श्री जागेश्वर नाथ मन्दिर मल्हनी रोड से निकलकर कोतवाली चौराहा, अटाला मस्जिद, चहारसू चौराहा होते हुये ओलन्दगंज सहित पूरे नगर का भ्रमण की। संस्थानम् के संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में जहां हाथी, घोड़े सहित पैतृक अस्त्र-शस्त्र के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा रही, वहीं इसमंे शामिल लोग जय श्री राम व हर-हर महादेव का जयघोष लगा रहे थे। शोभायात्रा में विमल सिंह, अजय सेठ, मनीष सेठ, पवन शर्मा आदि शामिल रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में श्री रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। हिन्दू धर्म रक्षक मण्डल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों ने केसरिया ध्वज के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। इसके पहले प्रातः 8 बजे रामलीला भवन पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुये जहां से मोटरसाइकिल जूलूस के साथ नगर भ्रमण करते हुये जय श्री राम का जयघोष किये जिससे पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर धीरज पाटिल, वीरेन्द्र जायसवाल, सुशील बागी, सरोज जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, छोटू मोदनवाल, हिमांशु यादव, श्रीश मोदनवाल, सूरज जायसवाल, पप्पू पंडित, मनोज पाण्डेय, पवन जायसवाल के अलावा सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इसी तरह केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर तहसीलों के अलावा जनपद के लगभग सभी बाजारों, कस्बों व नगरों में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा मंे शामिल लोकर केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो जौनपुर में अयोध्या नगरी उतर आयी है।

